
बिहार
कपिलेश्वर स्थान में शिवशक्ति महायज्ञ तत्काल स्थगित : आचार्य सुधांशु शेखर मिश्र
मधुबनी- 13 जून। रहिका प्रखंड के प्रसिद्ध कपिलेश्वर स्थान परिसर स्थित प्रस्तावित 9 दिवसीय 19 से 27 जून तक शिव शक्ति महायज्ञ तत्काल स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए महायज्ञ के मुख्य यजमान आचार्य सुधांशु शेखर मिश्र ने बताया कि महायज्ञ की अगली तिथी की घोषणा बाद में की जाएगी। मुख्य यजमान ने बताया कि यज्ञ ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत शिव शक्ति महायज्ञ की तैयारी के बीच आयोजक शरत चंद्र मिश्र की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से यज्ञ को फिलहाल स्थगित रखा गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यज्ञ की अगली तिथी, स्थान सहित अन्य मसलों पर नए सिरे से विचार-विमर्श के बाद तय की जाएगी। तत्काल स्थगित यज्ञ में सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी मीरा किशोरी, कामरूप कामख्या के साधक आचार्य नीरज जी महाराज शामिल होने वाले थे।



