बिहार

बिहार कैडर की 04 महिला IPS को मिला प्रमोशन

पटना, 11 जून। बिहार कैडर की चार भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) की महिला अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

जिन महिला आईपीएस अधिकारियों को वरीय समय वेतनमान, वेतन स्तर-11 में प्रोन्नति दी गई है,उनमें शैलजा, दिव्यांजली जायसवाल, गरिमा और साक्षी कुमारी शामिल हैं। इन सभी को 1 जनवरी 2026 के प्रभाव से वरीय वेतनमान का लाभ मिलेगा। प्रोन्नति से वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

जिलों की कानून व्यवस्था में बढ़ेगा कद

वर्ष 2022 बैच की ये महिला अधिकारी वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक या अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वरीय समय वेतनमान मिलने के बाद अब ये अधिकारी प्रशासनिक रूप से और अधिक सशक्त हो गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रमोशन के बाद सरकार जल्द ही इन अधिकारियों को जिलों में और अधिक महत्वपूर्ण व संवेदनशील थानों/अनुमंडलों की कमान सौंपकर अपराध नियंत्रण को और मजबूत करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button