
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिथिला को बड़ी उम्मीद: सुबोध चौधरी
मधुबनी- 19 अप्रैल। भाजपा जिला महामंत्री सुबोध चौधरी ने कहा कि मिथिला से जुडा है बिहार का विकास। बिहार के नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिथिला के औद्योगिकरण, बुनियादी ढांचे के मामले में अद्भुत विकास की बड़ी उम्मीदें हैं। मिथिला में समावेशी और औद्योगिकरण के क्षेत्र में विकास के साथ-साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ससमय पूरा होने की गति में तेजी आएगी। मिथिला को औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मधुबनी क्षेत्र में स्टार्ट-अप और बड़े कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार बढ़ेंगे।
मिथिला में और अधिक निवेश लाया जाएगा। जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे। विकास के क्षेत्र में देश-दुनिया में मिथिला की नई पहचान स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी कोसी नहर परियोजना से मिथिला क्षेत्र में सिंचाई और परिवहन के लिए बेहतर सड़कें सुनिश्चित हुई हैं।
मिथिला के विकास के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दृष्टिकोण को बल मिलेगा। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मिथिला के लोग बाढ़ नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की भी उम्मीद करते हैं। मिथिला अपनी कला, सांस्कृतिक, बौद्धिक पहचान के लिए प्रसिद्ध रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की नीतियों में मिथिला को विकसित करने की योजनाओं को शामिल किया जाएग। मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए निवेशकों को लाया जाएगा। मिथिला के लोग स्वयं उद्यमी हैं, यहां के लोग स्वरोजगार, स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। देश के नामचीन व्यापारिक घरानों ने बिहार में निवेश करने की इच्छा जताई है।



