
मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कराऐंः DM
मधुबनी- 18 अप्रैल। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक तालाबों को अतिक्रमणमुक्त करने और उसे सौंदर्यीकरण करने को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सार्वजनिक तालाबों का स्थल निरीक्षण कर उसकी वर्तमान स्थिति से अविलंब अवगत कराएं।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कराना एवं उनकी साफ-सफाई के साथ सौंदर्यीकरण करवाना प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता में है। उन्होंने निदेश दिया कि ईन सभी तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव दें। जिलाधिकारी ने कहा कि बड़े तालाबों को भी चिन्हित कर उसका डीपीआर तैयार कर विभाग को प्रस्ताव भेजें। ताकि इन बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण ससमय किया जा सकें। उन्होंने कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के पश्चात उसमें गैम्बुसिया मछली डालने का निदेश दिया। ताकि मधुबनी शहर को मच्छरों के प्रकोप से भी निजात दिलायी जा सकें। गौरतलब है कि गैम्बुसिया मछली मच्छरों के लावा को खाकर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करती है।
बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन,नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती,उप निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक नितेश पाठक, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार,मतस्य पदाधिकारी अंजनी कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



