
महिला आरक्षण और डीलिमिटेशन बिलों को गिरने के असली कारणों को छीपा रही भाजपा: महेशचन्द्र झा
मधुबनी- 19 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में उनका तेवर बता गया कि महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद प्रधानमंत्री विचलित हो गए हैं। जबकि बंगाल का चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री सहित भाजपा के कद्दावर नेताओं को हताश करने वाला हो सकता है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता व चुनावी रणनीतिकार महेश चन्द्र झा ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल गिरने को लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है। लेकिन देश की जनता केंद्र सरकार की मंशा को समझ चुकी है।
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच केंद्र सरकार द्वारा अचानक महिला बल को लाया जाना सिर्फ दिखावे के लिए था। जबकि यह स्पष्ट था कि महिला आरक्षण बिल में संशोधन के मसले पर विपक्ष का साथ नहीं मिलेगा। इस तरह बिल गिर जाएगा। जिसे चुनावी मुद्दा के रूप में लोगों के बीच ले जाया जाएगा। लेकिन केंद्र सरकार का यह दांव उलटा पड़ गया है। देश की जनता केंद्र सरकार की चालबाजी को समझ गई है। महिला आरक्षण और डीलिमिटेशन से जुड़े बिलों को गिरने को भाजपा ‘मास्टरस्ट्रोक’ के रुप में बंगाल चुनाव में भजाने में जुटी है। जबकि सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की तरफ से पेश कोई संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में गिरना सरकार की अलोकप्रियता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले कानून में संशोधन और डीलिमिटेशन से जुड़े बिलों को गिरने के असली कारणों को भाजपा छीपा रही है।



