
MADHUBANI: भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न, भजन-कीर्तन बाद प्रसाद का वितरण
मधुबनी – 10 सितंबर। बुधवार की रात्रि विभिन्न मंदिरों सहित राउत परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर राउत पट्टी, मधुबनी पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर छठी महोत्सव का भव्य और दिव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाजसेवी और भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर में भोग के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना की गई।भजन-कीर्तन, आरती कर प्रसाद वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन त्याग, प्रेम और न्याय का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करता है। मंदिर के पुजारी पंडित रमन मिश्र ने पूरे विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कराई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल और उल्लास का वातावरण बना रहा।
मौके पर मंदिर के महंत राजेन राउत, विष्णु कुमार राउत, राम बाबू राउत, श्याम नारायण राउत, राजु राउत, मनोज राउत, प्रदीप राउत, संजीव राउत, उमा राउत, राजा राउत, रूपेश राउत, दया राउत, प्रकाश राउत, बैधनाथ राउत, ब्रजेश राउत, प्रशांत राउत, प्रवीण राउत सहित अन्य भक्त प्रेमी मौजूद थे।



