धर्म-ज्योतिष

16 दिसंबर से खरमास: शादी-ब्याह पर विराम, जप-तप और दान-पुण्य के लिए सबसे शुभ समय

मधुबनी- 26 नवंबर। 16 दिसंबर से खरमास लगने जा रहा है। 14 जनवरी 2027 तक शादी-ब्याह समेत सभी मांगलिक कार्य बंद रहेंगे, लेकिन शास्त्रों में खरमास को पूजा-पाठ, साधना और दान-पुण्य के लिए सबसे उत्तम काल माना गया है। पं. ऋषिनाथ झा के अनुसार खरमास में सूर्य देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में रहते हैं। इस दौरान भौतिक कार्यों की ऊर्जा कम और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए इस महीने को व्यर्थ नहीं, बल्कि पुण्य अर्जित करने का अवसर समझना चाहिए।

खरमास में सूर्य देव की उपासना करना चाहिए। रोज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे स्वास्थ्य, तेज और आत्मबल की प्राप्ति होती है। खरमास भगवान विष्णु को समर्पित है। रोज ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है। श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण, भागवत कथा का पाठ और श्रवण करें। परिवार के साथ सत्संग करें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, गुड़, तिल, गर्म कपड़े, कंबल, धन का दान करें। खरमास में किया गया दान कई गुना फल देता है। पवित्र नदियों में स्नान, गंगा स्नान, तीर्थ दर्शन और व्रत-उपवास करें।

सात्विक भोजन करें। मांस-मदिरा, झूठ, क्रोध और अहंकार से दूर रहें। घर में शांति और सकारात्मकता बनाए रखें।
बड़ों, गुरुजनों और माता-पिता की सेवा करें। उनका आशीर्वाद लें। पं. झा कहते हैं कि खरमास में मांगलिक कार्य रुकते हैं, लेकिन ईश्वर की कृपा रुकती नहीं। जो व्यक्ति इस महीने को पूजा, दान और सेवा में लगाता है, उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!