बिहार

सीवान के मासूम बच्चों की हत्या ने बिहार को शर्मसार किया, हत्यारों के साथ मदरसा प्रबंधन की जवाबदेही भी तय हो: नजरे आलम

CM सम्राट चौधरी से बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाने और दोषियों को फांसी तक पहुंचाने की मांग।

दरभंगा- 27 नवंबर। सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली बाजार स्थित दारुल उलूम फैजाने वारिस मदरसे के दो छात्र जैद शहीदी और अशरफ अली की हत्या के मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। दोनों बच्चों के शव गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। जैद सीवान के बनिया टोली और अशरफ बड़हरिया के पुरानी बाजार का निवासी था।

नजरे आलम ने कहा कि आखिर बिहार को किसकी नजर लग गई है कि एक मामूली से गन्ने के विवाद में मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतनी नफरत आखिर कहां से आ गई कि बच्चों की जान लेने में भी लोगों के हाथ नहीं कांपे? बिहार की धरती कभी ऐसी नफरत और दरिंदगी के लिए नहीं जानी जाती थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की कि दोनों बच्चों की हत्या में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध BNS की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कानून के तहत फांसी तक की सजा दिलाई जाए।

नजरे आलम ने मदरसा प्रबंधन और मौलवियों की जवाबदेही पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मासूम बच्चों से तालीम के अलावा चंदा वसूली और दूसरे गैर-शैक्षणिक काम क्यों करवाए जाते हैं? बच्चों को ऐसे कामों के लिए बाहर भेजने से पहले उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? अपराधियों के साथ-साथ मदरसा प्रबंधन की भूमिका और लापरवाही की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों का अधिकार तालीम और सुरक्षा है, न कि जोखिम भरे काम। अब सरकार को ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई करनी होगीl

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!