बिहार

PATNA: राजस्व मंत्री के सख्त तेवर, 4 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, किसी पर आरोप पत्र तो किसी पर अनुशासनिक कार्रवाई

पटना- 27 नवंबर। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने 25 नवंबर अनुशासनिक कार्रवाई के तहत 4 अंचल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी विवरणी के अनुसार, सभी अधिकारियों पर अलग-अलग गंभीर आरोप हैं।रंजीत कुमार

उपाध्याय, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, जहानाबाद पर सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन नहीं करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

नीली यादव, अंचल अधिकारी, गरखा, सारण पर इंटरमीडिएट परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के क्रम में सरकारी वाहन के जाम में फंसने के दौरान जाम हटवाने हेतु खोज किये जाने पर अनुपस्थित पाये जाने, अनधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित रहने और माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के क्रम स्थल से अनुपस्थित रहने का आरोप है। उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित किया गया है।
ओम प्रकाश भगत, अंचल अधिकारी, ठाकुरगंज, किशनगंज पर गलत जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने का आरोप है। इस मामले में भी आरोप पत्र गठित किया गया है।

मो. अकबर हुसैन, तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी, औरंगाबाद-सह-अंचल अधिकारी, मदनपुर, औरंगाबाद पर दाखिल-खारिज पुनरीक्षण वाद में स्पष्ट स्थगन आदेश पारित होने के बावजूद दाखिल-खारिज वाद की स्वीकृति देने का आरोप है। उनके खिलाफ भी आरोप पत्र गठित किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!