
MADHUBANI:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ‘शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कार में राष्ट्रीय बोध आचार्य की भूमिका’ विषय पर समागम सह संगोष्ठी 20 सितंबर को
मधुबनी- 19 सितंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला मधुबनी के तत्वावधान में 20 सितंबर, रविवार को शिक्षाविद् समागम सह संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी रांटी चौक, बाईपास स्थित चन्द्रा कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। संगोष्ठी का विषय “शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कार में राष्ट्रीय बोध आचार्य की भूमिका” रखा गया है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुनील अंबेकर जी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
जिला संघचालक अरविन्द कुमार सिन्हा, जिला प्रचारक दीपक कुमार और नगर संघचालक डॉ. साकेत महासेठ ने बताया कि शिक्षा ही संस्कृति की जननी एवं संस्कार की संवाहिका है। आचार्य ही राष्ट्र के भविष्य का शिल्पकार है। इसी भाव के साथ जिले के सभी शिक्षाविदों और आचार्य बंधुओं से संगोष्ठी में ससमय उपस्थित होने की अपील की गई है।



