
बिहार
बिहार राज्य महिला आयोग की रजत जयंती समारोह का उद्घाटन, CM सम्राट ने किया शुभारंभ
पटना-19 सितंबर। बिहार राज्य महिला आयोग के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पटना के बापू सभागार में आयोजित रजत जयंती समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी सम्मिलित हुए। उन्होंने आयोग की 25 वर्षों की यात्रा के लिए बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री लेशी सिंह, मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मंत्री शीला मंडल, महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, विधान पार्षद भारती मेहता, विधान पार्षद शिवरानी प्रजापति, अंजुम आरा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।



