बिहार

BIHAR: सरकारी स्कूलों में टी-शर्ट पहनकर पढ़ाने नहीं जा सकेंगे शिक्षक, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना, 30 अक्टूबर। बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के ड्रेस कोड को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक टी-शर्ट पहनकर कक्षा में पढ़ाने नहीं जा सकेंगे। यदि कोई शिक्षक टी-शर्ट पहनकर विद्यालय पहुंचते है, तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव (एसीएस) सीके अनिल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद इस संबंध में निर्देश जारी किया है। विभाग का मानना है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों का पहनावा अनुशासित, मर्यादित और गरिमापूर्ण होना चाहिए। शिक्षक न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और व्यवहार के लिए भी प्रेरणास्रोत होते हैं। ऐसे में उनके पहनावे का भी विशेष महत्व है।

नए निर्देश के बाद सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपने पहनावे को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। उन्हें विद्यालय में ऐसा परिधान पहनकर आना होगा, जो शिक्षक की गरिमा और पेशेवर मर्यादा के अनुरूप हो। टी-शर्ट पहनकर विद्यालय आने को विभागीय निर्देशों के विपरीत माना जाएगा।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के बीच ड्रेस कोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विभाग आने वाले दिनों में विद्यालयों में अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अन्य दिशा-निर्देश भी जारी कर सकता है।

फिलहाल शिक्षा विभाग के नए निर्देश का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षकों की पेशेवर छवि, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!