बिहार
पूर्णिया में कप्तान पुल पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ सौरा नदी में गिरी फॉर्च्यूनर
पूर्णिया, 29 अक्टूबर। पूर्णिया में गुरुवार देर शाम कप्तान पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुलाबबाग की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पुल का डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे सौरा नदी में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में कई लोगों के सवार होने की आशंका है, हालांकि सवारों की स्थिति और हताहतों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।



