बिहार

MADHUBANI नगर निगम एक्शन में: छठ पर 90 घाट जगमगाएंगे, त्योहार बाद बिना ट्रेड लाइसेंस पर होगा जोर

मधुबनी, 29 अक्टूबर। मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक मेयर के कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में दीपावली और छठ महापर्व की तैयारियों के साथ-साथ नगर निगम की आय बढ़ाने पर अहम फैसले लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए मेयर अरुण राय ने कहा कि दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ घाटों और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में चिन्हित 90 छठ घाटों की सूची तैयार कर ली गई है। मेयर ने कहा, छठ बिहार की आत्मा है। हर घाट पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग, चूना छिड़काव, बैरिकेडिंग, लाइटिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। छठ तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके लिए 3 शिफ्ट में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कचरा उठाव सुबह-शाम होगा और सभी वार्डों में फॉगिंग अनिवार्य की गई है। शहर के सभी 45 वार्डों में फ्यूज स्ट्रीट लाइटों को 48 घंटे में बदलने और गड्ढों को भरने का निर्देश नगर प्रबंधक को दिया गया।

ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य-आयुक्त का सख्त रुख
बैठक में राजस्व बढ़ोतरी को लेकर ट्रेड लाइसेंस पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारतीय ने स्पष्ट कहा कि शहर के सभी व्यवसायियों के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, कोचिंग या व्यवसाय संचालित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार में व्यवसायियों को परेशानी न हो, इसलिए छठ पर्व के तुरंत बाद निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर ट्रेड लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। वार्ड-वार टीम बनाकर दुकान-दुकान जाकर लाइसेंस की जांच और ऑन-द-स्पॉट निबंधन किया जाएगा। लाइसेंस नहीं लेने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

बैठक में कुल 8 विचारणीय विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, दीपावली एवं छठ पर साफ-सफाई, GST विवरणी, TDS, आयकर, भविष्य निधि, ESI, रोकड़ बही व उपयोगिता प्रमाण-पत्र के लिए एजेंसी चयन हेतु EOI प्रकाशन, विवाह भवन की मरम्मत व सज्जा के लिए 94.90 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति, विभागीय अधिसूचना 1769 पर विमर्श, खराब सड़कों-फुटपाथ मरम्मत, डीलक्स शौचालय के नीचे स्थायी प्याऊ और आवश्यकता अनुसार चापाकल लगाने पर विमर्श शामिल है।

बैठक में वार्ड 40 की पार्षद विभा देवी, वार्ड 07 की कविता झा, वार्ड 08 के बद्री नारायण राय, वार्ड 15 की रूमी देवी, वार्ड 24 के मो. जमील अंसारी, वार्ड 28 की सुनीता देवी और वार्ड 42 की प्रभावती देवी मौजूद रहीं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!