
MADHUBANI:- बिस्फी के भरण टोल से भारी मात्रा में शराब जब्त, चार गिरफ्तार
मधुबनी- 24 जून। मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की गयी है। वही साथ में चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र के भरण टोल निवासी बालवीर के यहां छापेमारी किया गया। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। मौके पर शराब माफिया बालवीर को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार उक्त शराब धंधेबाज के बयान अनुसार पुलिस ने बिस्फर थाना क्षेत्र के बिस्फी डीह टोल निवासी रंजन कुमार एवं शंभू साह एवं उसरा गढ़ौल गांव निवासी गनौर सहनी के घर पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान उक्त सभी धंधेबाज को शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल 267.615 लीटर शराब बरामद जप्त की गई। इसके साथ ही एक बाईक के साथ चारों शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



