बिहार

MADHUBANI:- सशक्त स्थाई समिति की बैठक 27 जून को संभावित, एजेंडा पर होगी सदस्यों की खास नजर

मधुबनी- 24 जून। नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बैठक 27 जून को आयोजित होने का अनुमान है।समिति की होने वाली बैठक का नजारा बदला-बदला नजर आएगा। बैठक को लेकर समिति के नए सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि पिछले माह समिति की सम्पन्न चुनाव के बाद नई समिति की पहली बार हो रही बैठक में दो पुराने चेहरा विभा देवी, जमील अंसारी नजर आएंगे। वहीं, पांच नए चेहरा प्रभावती देवी, कविता झा, सुनीता देवी, बद्री नारायण राम व रुमी देवी नजर आएंगे। बता दें कि पांच नए सदस्य के लिए समिति बैठक का पहला अनुभव होगा। वैसे तो बैठक का एजेंडा बैठक से पूर्व ही तय होता है। लेकिन एजेंडा तय करने में समिति सदस्यों की अनदेखी की शिकायत सामने आती रही है।

जानकारों का माने तो नई समिति की अब से होने वाली बैठकों में मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श और चर्चा होगी। नागरिक सुविधाओं से जुड़े योजनाओं में पारदर्शिता के साथ सहमति प्रदान की जाएगी। नल जल योजना, सड़क, नाला, साफ-सफाई, स्वच्छता जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साफ-सफाई कार्य की बजट, फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल, वार्डों में नल जल योजना की हालत, लगाए गए सबमर्सिबल की स्थिति और इसके लंबित भुगतान, सफाई कर्मियों की समस्याओं जैसे मसलों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। एक समिति सदस्य ने बताया कि सशक्त स्थाई समिति में लाए जाने वाले किसी भी तरह के पूर्व से चले आ रहे विवादास्पद मामलों को दरकिनार कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button