
MADHUBANI:- हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में सरकारी विधालयों का रहा दबदबा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय छजना घोघरडीहा बेहतर प्रदर्शन
मधुबनी- 03 अक्टूबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आर एन कॉलेज पंडौल के खेल मैदान में हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत हैंडबॉल खेल से जुड़े खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर 14 अंडर 17 व अंडर 19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी मेडल व प्रमाण पत्र हासिल किया।
इस दौरान अंडर 14 बालक वर्ग में शारदा विद्यापीठ लखनौर के खिलाड़ियों ने विजेता का पदक हासिल किया तो पोल स्टार मधुबनी की टीम उपविजेता रही 4-1 के स्कोर से शारदा विद्यापीठ ने यह मैच जीता ।
वही अंडर 17 में 3-1 के स्कोर से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय छजना घोघरडीहा के बच्चों ने विजेता का पदक हासिल किया, जबकि शारदा विद्यापीठ की टीम उपविजेता रही। अंडर 19 में 3-2 के स्कोर से एमपीटीटी उच्च विद्यालय झंझारपुर की टीम ने विजेता का पदक हासिल किया जबकि उपविजेता उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय छजना की टीम रही।
दूसरी ओर बालिका वर्ग में अंडर 14 व अंडर 17 में शारदा विद्यापीठ लखनौर की टीम तो अंडर-19 में एमएससी प्लस टू उच्च विद्यालय लोहा के बच्चों ने विजेता का पदक हासिल किया।
खेल मैदान में उपस्थित मधुबनी जिला हैंडबॉल एशोसिएशन के जिला सचिव प्रवीण कुमार ठाकुर ने सभी विजेता एवं उपविजेताओं को मेडल ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। विदित हो कि इस जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5 अक्टूबर को दरभंगा के नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल कार्यक्रम में मधुबनी जिले का प्रतिनिधित्व करना है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह खेल कार्यक्रम जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा मधुबनी नीतीश कुमार के देख-देख में संपन्न हुआ।
जिसे खेल के मैदान में तकनीकी रूप से मुरली कुमार प्रवीण कुमार शर्मा शिक्षक ऋषितोष कुमार झा निवास कुमार चंदना कुमारी राकेश कुमार गुडडू रामनरेश कुमार डा० प्रमोद कुमार आदि ने संपादित किया।



