
बिहार
MADHUBANI:- सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में किसानों को यूरिया से नही होना पड़ेगा वंचित
मधुबनी-16 दिसंबर। सीमावर्ती शहर जयनगर प्रखंड के किसानों को अब यूरिया से वंचित नहीं होना पड़ेगा। प्रखंड मुख्यालय के पूर्वी पंचायतों के किसानों को खाद विक्रेताओं के द्वारा निर्धारित दरों पर यूरिया उपलब्ध कराई जाती है। बेला बांध चैक स्थित जय हनुमान खाद बीज भंडार के प्रोपराइटर देवेन्द्र प्रसाद यादव एवं महावीर ट्रेडर्स के प्रोपराइटर ने बताया कि सभी किसानों से आधार कार्ड का फोटो काॅपि लेने के बाद पाउस मशीन के माध्यम से डीएपी,एनपी एवं यूरिया उपलब्ध कराई जाती है। अब सीमावर्ती इलाकों के किसानों को खाद की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य एवं सही वजन से किसानों को खाद मुहैया कराया जा रहा है। बता दें कि सीमावर्ती इलाकों में पूर्व में किसानों को खाद के किल्लत से जूझना पड़ा था।


