
बिहार
पटना के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर CM सम्राट ने की माँ दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना
पटना- 17 अक्टूबर।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के पावन अवसर पर पटना के मून क्लब, जगदेव पथ,भद्र काली मंदिर (बोरिंग रोड) एवं बोरिंग रोड चौराहा स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ दुर्गा से राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना करते हुए कहा कि माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए समृद्धि की ओर अग्रसर हो।



