
बिहार
खेत सुरक्षित, समृद्ध किसान, खुशहाल बिहार: कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के राष्ट्रीय विमर्श में लिया भाग
पटना, 17 अक्टूबर। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को ‘खेत बचाओ अभियान’ पर आयोजित राष्ट्रीय विमर्श में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मृदा संरक्षण,जल प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मंत्री ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी, संरक्षित जल और जागरूक किसान ही टिकाऊ कृषि एवं आत्मनिर्भर बिहार की नींव हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में इस अभियान के तहत अब तक 7,275 किसान चौपालों के माध्यम से 6,19,436 किसानों को जागरूक किया गया है।
आगामी 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे राज्य के हर खेत तक वैज्ञानिक खेती की जानकारी पहुँच सके।


