बिहार

मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक से पहले बड़ा सवाल, क्या जाएगी किसी सदस्य की कुर्सी?

मधुबनी 17 अक्टूबर। नगर निगम मधुबनी की सशक्त स्थायी समिति की बैठक 22 अक्टूबर को महापौर कार्यालय प्रकोष्ठ में होनी है। नगर आयुक्त के पत्र से जारी पत्र में 5 एजेंडे रखे गए हैं, लेकिन एजेंडा नंबर 5 ने नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। एजेंडा नंबर 5 है, नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना संख्या 1769 दिनांक 05.09.2023 पर विचार-विमर्श।

गौरतलब है कि इसी अधिसूचना के आलोक में मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के 7 सदस्यों का चुनाव जिलाधिकारी की देखरेख में पहले ही हो चुका है। निर्वाचित सदस्यों में विभा देवी (वार्ड 40), कविता झा देवी (वार्ड 07), बद्री नारायण राय (वार्ड 08), रूमी देवी (वार्ड 15), मो. जमील अंसारी (वार्ड 24), सुनीता देवी (वार्ड 28) और प्रभावती देवी (वार्ड 42) शामिल हैं। 22 अक्टूबर की बैठक इस नई समिति की चौथी बैठक होगी, ऐसे में सवाल उठता है कि जब चुनाव हो चुका है, तो फिर से उसी अधिसूचना पर चर्चा का क्या औचित्य है?

बिहार नगरपालिका अधिनियम और अधिसूचना 1769 में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि सशक्त स्थायी समिति का कोई निर्वाचित सदस्य लगातार तीन बैठकों में बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है, तो उसका पद रिक्त मानकर उस वार्ड के लिए फिर से चुनाव कराया जाएगा।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पिछली तीन बैठकों में एक सदस्य की लगातार अनुपस्थिति रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 22 अक्टूबर की बैठक में अधिसूचना 1769 के इसी प्रावधान के तहत किसी सदस्य की सदस्यता समाप्त करने और रिक्त पद पर पुनः चुनाव कराने पर विचार हो सकता है।

हालांकि आधिकारिक रूप से नगर निगम ने इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। बैठक में दो अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय एजेंडे – GST, TDS, PF, ESIC कार्यों के लिए एजेंसी चयन हेतु EoI और 94.90 लाख की लागत से विवाह भवन के जीर्णोद्धार की स्वीकृति भी शामिल है।

अब सबकी निगाहें 22 अक्टूबर की बैठक पर टिकी हैं कि क्या अधिसूचना 1769 के नाम पर किसी सदस्य की कुर्सी पर संकट आएगा या यह सिर्फ औपचारिक संपुष्टि भर है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!