बिहार

दरभंगा स्नातक MLC चुनाव: 40 प्रत्याशियों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क

मधुबनी, 17 अक्टूबर। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। कुल 40 प्रत्याशी मैदान में हैं और सभी धुआंधार जनसंपर्क में जुटे हैं। इसी कड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मदेव यादव ने मधुबनी जिले के लौकही, जयनगर, बासोपट्टी, लदनियां और खुटौना सहित दर्जनों हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और कॉलेजों में सघन जनसंपर्क कर शिक्षकों, प्रोफेसरों और स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद किया और आशीर्वाद मांगा।

जनसंपर्क के दौरान ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि पिछले 12 साल से सड़क पर शिक्षकों के लिए लड़ा हूं, अब सदन में लड़ने का मौका दें। मेरा संघर्ष ही मेरा प्रमाण है। उन्होंने अपने प्रमुख मुद्दे गिनाते हुए कहा कि वे नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा, पूर्ण वेतनमान और पुरानी पेंशन की बहाली, निजी विद्यालयों को स्थायी मान्यता और बेरोजगार स्नातक युवाओं को रोजगार की गारंटी जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने वोट नहीं, बल्कि आशीर्वाद मांगा और कहा कि वे शिक्षक हितों की आवाज को विधान परिषद में बुलंद करेंगे।

40 प्रत्याशियों के मैदान में होने से वोट बंटने का डर सभी दलों को सता रहा है। ऐसे में ब्रह्मदेव यादव जैसे शिक्षक संघों से जुड़े जमीनी प्रत्याशी सभी के समीकरण बिगाड़ रहे हैं। विदित हो कि दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना* होनी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!