बिहार

कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसा: पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने जताई संवेदना, कहा – यह अत्यंत हृदय विदारक घटना

मधुबनी – 18 अक्टूबर। कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत की घटना पर बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री व मधुबनी के पूर्व विधायक समीर कुमार महासेठ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने अपने शोक संदेश में कहा कि कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर मन व्यथित है। नवरात्रि के पावन अवसर पर माता के दरबार में इस तरह की घटना से पूरा देश स्तब्ध है।

उन्होंने कहा कि वे मां आदिशक्ति जगत जननी दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं, उम्मीद है भविष्य में पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होगा।
समीर महासेठ ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और उल्लास का पर्व है, ऐसे पर्व पर इस तरह का हादसा पूरे देश को झकझोर देने वाला है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

साथ ही उन्होंने पूजा समितियों से अपील की कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब 7:40 बजे बारिश के दौरान भीड़ के दबाव से पंडाल का एक हिस्सा गिरने से यह हादसा हुआ था, जिसमें 35 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका इलाज कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!