मधुबनी- 30 दिसंबर। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 पंडौल में हुए उपचुनाव में सरोज सिंह ने 1425 मतों से पुष्पा देवी को पराजित किया। सरोज सिंह को कुल-4723 मत प्राप्त हुए। जबकि पुष्पा देवी को 3298 मत मिले। इसी तरह अन्य उम्मीदवार निर्मला देवी को 2918 मत, लीला देवी को 2873,गौहर फातिमा को 2185,रौनी कुमारी 1976,काजल कुमारी 1712,रजनी कुमारी 1389,साजिया आरफीन 479 एवं जाया देवी को 378 मत प्राप्त हुए। इस तरह से सरोज सिंह 1425 मतों से विजयी घोषित की गयी।
