बिहार

MADHUBANI: नगर निगम के वार्ड 41 में गलत बोर्ड पर नाराजगी: आंबेडकर नगर में लगा मोर्चा टोला का बोर्ड, पार्षद को किया टैग

मधुबनी- 10 सितंबर। नगर निगम की एक और लापरवाही सामने आई है। वार्ड नंबर 41 में लगाया गया नया दिशा सूचक बोर्ड गलत जानकारी दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बोर्ड में साफ दिख रहा है कि बोर्ड पर लिखा है वार्ड नं.- 41 मोर्चा टोला जबकि नीचे तीर से बताया गया है कि मोर्चा टोला सीधे है और अम्बेडकर नगर नीचे की तरफ है।

लेकिन वार्ड 41 के लोगों का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र ही अम्बेडकर नगर है, मोर्चा टोला नहीं। बोर्ड पर वार्ड का नाम ही गलत लिखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे गलत बोर्ड से बाहर से आने वाले लोगों, डिलीवरी बॉय और एंबुलेंस को भी दिक्कत होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोर्ड तो अम्बेडकर नगर इलाके में लगा है, तो उस पर अम्बेडकर नगर लिखना चाहिए, मोर्चा टोला क्यों? एक अन्य सदस्य ने सुझाव भी दिया कि यह बोर्ड यहां नहीं, बल्कि रंजीत जी की दुकान वाले तिराहे पर लगना चाहिए। वार्ड 41 में दो बड़े टोले हैं। मोर्चा टोला और अम्बेडकर नगर। निगम ने जल्दबाजी में बोर्ड छपवा कर गलत जगह लगा दिया। इससे अम्बेडकर नगर के लोगों में नाराजगी है कि उनके मोहल्ले की पहचान ही मिटा दी गई। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस बोर्ड को जल्द से जल्द ठीक किया जाए और सही नाम वार्ड नं 41 आंबेडकर नगर लिखा जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!