
JDU का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ कर देना चाहिए, संजय झा ने कर दी बड़ी मांग
पटना/ खगड़िया- 10 सितंबर। बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक और बड़ी मांग रख दी है, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। खगड़िया में एक सभा को संबोधित करते हुए संजय झा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया कि अब जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ कर देना चाहिए। संजय झा ने कहा कि जेडीयू आज जो कुछ भी है, वह नीतीश कुमार की वजह से है। इसलिए पार्टी को अब ‘जनता दल नीतीश’ के नाम से जाना जाना चाहिए।
बताते चलें कि इससे पहले बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग भी उठ चुकी है। अब संजय झा के इस नए बयान के बाद सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। विपक्ष इसे व्यक्ति-पूजा बता रहा है, वहीं जदयू कार्यकर्ता इसे नीतीश कुमार के प्रति सम्मान के रूप में देख रहे हैं।



