
BIHAR:- मधुबनी के लिए बड़ी सौगात’ पशुपतिनाथ-बाबा बैद्यनाथ हाई स्पीड कॉरिडोर को केंद्र की हरी झंडी, गडकरी ने दिया भरोसा*
मधुबनी- 10 सितंबर। मिथिला वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित पशुपतिनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ धाम तक हाई स्पीड कॉरिडोर का सपना अब हकीकत के करीब पहुंच गया है। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने 3 अप्रैल 2026 को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस कॉरिडोर को भाया-भेजा, गंडौल, कुशेश्वरनाथ, खगड़िया होते हुए बनाने की मांग की थी। पत्र के जवाब में मंत्री गडकरी ने 7 सितंबर 2026 को वीआईपी पत्र संख्या BR00034 के जरिए सांसद को जवाब भेजा है। गडकरी जी ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति के तहत यातायात घनत्व, सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण, पर्यटन तथा राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय निर्णय करता है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए आपके द्वारा प्रस्तावित मार्ग/मार्गों को मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
इससे यह सड़क अब केवल स्टेट हाईवे नहीं, बल्कि नेशनल हाईवे के तौर पर विकसित होगी। इससे नेपाल के पशुपतिनाथ से लेकर देवघर के बैद्यनाथ धाम तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। कुशेश्वरनाथ धाम* समेत पूरे मिथिला क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार को बूस्ट मिलेगा।



