
MADHUBANI:- मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई में 29.6 kg गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 10 सितंबर। अररिया संग्राम थाना की पुलिस टीम चरितर कट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में एक आटो आती दिखाई दिया। जब पुलिस बल द्वारा उक्त आटो को रुकने का इशारा किया गया, तो आटो को वहीं छोड़कर उस पर सवार दो व्यक्ति उतरकर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि चालक भागने में सफल रहा।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जय किशोर साह के रूप में हुई। भागने का कारण पूछने पर उसने खुलासा किया कि आटो के अंदर भारी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है। तदोपरांत पुलिस द्वारा उक्त आटो की विधिवत तालाशी ली गई, तो तालाशी लेने के क्रम में वाहन के आगे एवं पीछे की सीट के नीचे से सफेद रंग के 14 प्लास्टिक पैकेटों में छिपाकर रखा गया कुल 29.600 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को थाना लाया गया। इस संदर्भ में अररिया संग्राम थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही फरार आटो चालक एवं वाहन मालिक की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी जारी है।



