बिहार

बिहार के सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में हर महीने 10 तारीख को आएगी राशि: CM सम्राट चौधरी

मुंगेर- 10 सितंबर। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब हर महीने की 10 तारीख को सभी पेंशनधारियों के खातों में पेंशन की राशि DBT के माध्यम से पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित गंगटा मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अगस्त 2026 की पेंशन राशि का हस्तांतरण किया। इस दौरान राज्य के 105.68 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,100 प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1,233.87 करोड़ की राशि भेजी गई। इस बार 98,896 नए लाभार्थी भी योजना से जुड़े हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी, अब उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मुंगेर में 150 करोड़ की सौगात, गंगटा से कोहवरवा तक सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। गंगटा से जमुई के कोहवरवा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण योजना का शिलान्यास किया। लगभग 150 करोड़ की परियोजना के तहत मुंगेर-जमुई वन क्षेत्र का विकास किया जाएगा। तारापुर और खड़गपुर में इसी माह न्यायालय व्यवस्था शुरू की जाएगी। बिहार की जरूरत के समय पानी मिल सके, इसके लिए फरक्का जल समझौते में आवश्यक प्रावधान शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!