
18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए तैयार दिल्ली, भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होगा महामंथन
नई दिल्ली- 10 सितंबर। भारत 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह ऐतिहासिक सम्मेलन 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। भारत ने 1 जनवरी 2026 को ब्राजील से BRICS की अध्यक्षता ली है और यह भारत की चौथी बार अध्यक्षता है। सबसे बड़ा BRICS सम्मेलन, 30 से ज्यादा नेता आएंगे। इस बार BRICS का विस्तार हो चुका है। अब इसमें 11 पूर्ण सदस्य हैं।भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, UAE और इंडोनेशिया (जनवरी 2025 में शामिल)। आयोजकों के अनुसार इस बार लगभग 30 सदस्य और पार्टनर देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। इस सम्मेलन के मुख्य आकर्षण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग होंगे। शी जिनपिंग का यह 7 साल बाद भारत दौरा हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी इसमें शामिल होने नई दिल्ली आएंगे।
भारत की अध्यक्षता की थीम है- Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability”.यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता का निर्माण।.दो दिन के एजेंडे में चार बड़े विषय हैं: वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार और सप्लाई चेन।.सुरक्षा, आतंकवाद और मध्य पूर्व-यूक्रेन संकट। AI, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और फिनटेक, ग्लोबल साउथ के हित और UN सुधार। शिखर सम्मेलन को देखते हुए 11 सितंबर (शुक्रवार) को दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। नई दिल्ली इलाके में ट्रैफिक डायवर्जन और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।



