मधुबनी- 06 फरवरी। बिस्फी थाना क्षेत्र के भोजपंडौल गांव में एक नवविवाहित की हत्या कर शव को अनन-फानन में जला देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर मृतिका के भाई अंधराठाढ़ी थाना के सहुरिया गांव निवासी संजय ठाकुर के आवेदन पर स्थानीय थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 13 जून 2019 को मेरी बहन रिंकू देवी की शादी बिस्फी थाना के भोजपंडौल गांव महेंद्र ठाकुर के पुत्र नरेश ठाकुर से हुई थी। इस बीच उसके पति एवं ससुराल के लोगों ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपए की मांग बराबर किया करते थे। तथा नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मेरे द्वारा भी कहा गया कि मैं गरीब आदमी हूं। हम कहां से आप सबों को पैसा दे सकते हैं। इसके बाद उसके पति नरेश ठाकुर,सास रामपरी देवी,ससुर महेंद्र ठाकुर सहित आठ लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर कर दी। साक्ष्य छुपाने को लेकर उन सभी लोगों ने नहर के किनारे उसे जला दिया। घटना की जानकारी बीते दिनों शाम को हुई। हम सभी लोग पहुंचे, तो वे सभी लोग शव जलाकर भाग निकले थे। थानाध्यक्ष यशोदानंदन पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गयी है।
