मधुबनी-17 नवंबर। नगर थाना क्षेत्र के मुसहरी टोल में छठ घाट की साफ सफाई करने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मधुबनी शहर के वार्ड संख्या-05 में भगत सिंह कॉलोनी के मुसहरी टोल स्थित मुसहरी छठ घाट पोखर की सफाई करते समय ज्यादा पानी होने के कारण एक व्यक्ति डूब गये। मृत व्यक्ति की पहचान मुसहरी टोल निवासी रामटहल सदाय के 35 वर्षीय पुत्र शंभू सदाय के रूप में किया गया। जैसे ही डूबते लोगों ने देखा, तो हल्ला करना शुरु कर दिया। तथा घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गया। तथा लोगों ने शंभू सदाय को गहरे पानी से बाहर निकाल कर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में लेकर गए। परंतु चिकित्सक उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा शंभू सदाय के शव को अपने घर वापस लाये। तथा उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
