बिहार

बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खबर: राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, रूट बदला

समस्तीपुर- 21 सितंबर। नए राजेंद्र रेल पुल को मेन लाइन से जोड़ने के लिए प्री-NI और NI का काम होना है। इसके कारण 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक राजेंद्र पुल, हथिदह, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल ने इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। यात्रा करने से पहले लिस्ट जरूर देख लें, वरना परेशानी हो सकती है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

— जयनगर रूट –
-13031/13032 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस: 20 सितंबर से 03 अक्टूबर तक रद्द
-13135/13136 कोलकाता-जयनगर-कोलकाता: 26 सितंबर और 03 अक्टूबर को
-13185 सियालदह-जयनगर: 25 सितंबर से 03 अक्टूबर के बीच
-18419/18420 पुरी-जयनगर-पुरी: 01 और 03 अक्टूबर को

-सीतामढ़ी / रक्सौल / मुजफ्फरपुर रूट
-13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी-कोलकाता: 24, 27, 28 सितंबर, 01-02 अक्टूबर को
-13043/13044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा: 25, 30 सितंबर और 01,02,03 अक्टूबर को
-13157/13158 कोलकाता-मुजफ्फरपुर: 29-30 सितंबर को

2.बदले हुए रास्ते से चलने वाली ट्रेनें (A) समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर होकर चलेगी
-12545/12546 रक्सौल-LTT, 12577/12578 दरभंगा-मैसूर, 12435/12436 जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ
(B) बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-बर्द्धमान होकर चलेगी
-13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम, 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल
(C) मुंगेर-किऊल होकर चलेगी
-17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल, 17007/17008 दरभंगा-चार्लापल्ली
3.बीच रास्ते में ही खत्म होगी
-15503 सहरसा-पटना एक्सप्रेस: 25, 28 सितंबर और 02 अक्टूबर को सोनपुर में ही खत्म
-15509 ललितग्राम-पटना एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 04 अक्टूबर के बीच कई तिथियों में सोनपुर में ही खत्म।

रेलवे ने यात्रियों से अपील—

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES, 139 या रेलवे इंक्वायरी से ट्रेन की सही स्थिति और बदला हुआ रूट जरूर चेक कर लें। बदले रूट के कारण कई स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होगा। इसकी जानकारी समस्तीपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!