
BIHAR:- ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम को लेकर लोजपा की तैयारी, पटना में जुटेंगे युवा
पटना- 22 सितंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पटना में ‘यूथ बोले तो’ नाम से भव्य युवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से प्रदेशभर के युवाओं से पटना पहुंचने का आग्रह किया गया है। लोजपा (रामविलास) के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विचारों को सुनें।
डॉ. विभय कुमार झा ने बताया कि ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम के मंच से लोजपा के सांसदों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार को भी सुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम युवाओं से जुड़े मुद्दों और उनके विचारों को सामने रखने का मंच बनेगा।
एक सवाल के जवाब में डॉ. झा ने बताया कि मिथिला क्षेत्र से हजारों की संख्या में युवा पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से युवा नेतृत्व एवं युवाओं से जुड़े विषयों पर होने वाली चर्चा का हिस्सा बनें।



