
JHARKHAND:- एसिड अटैक में घायल किशोरी को दिल्ली एयर लिफ्ट करने की तैयारी
रांची- 30 अगस्त। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद एसिड अटैक में घायल चतरा निवासी बच्ची को एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रिम्स सुप्रिटेंडेंट के नेतृत्व में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उक्त निर्णय लिया है। बच्ची को जल्द से जल्द दिल्ली शिफ्ट करने की प्रक्रिया उपायुक्त रांची ने शुरू कर दी है।
इस मामले में चतरा के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों को एक लाख रुपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त राशि से संबंधित चेक रिम्स में इलाजरत बच्ची के परिजनों को सौंपा जाएगा।
दूसरी ओर, इस जघन्य कांड में शामिल आरोपित संदीप भारती को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। किशोरी पर पांच अगस्त को हमला हुआ था। इसके बाद से उसका इलाज रिम्स हो हो रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची के बेहतर इलाज का निर्णय लिया है।



