
ताज़ा ख़बरें
बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत
रांची- 30 अगस्त। बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव दो दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
तेजप्रताप यादव से पत्रकारों ने सवाल पूछे लेकिन उन्होंने उसका कुछ जवाब नहीं दिया। राजद प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि वह होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे हुए हैं। वह अपने निजी कार्य से रांची आए हैं। सूत्रों ने बताया कि तेजप्रताप बुधवार को कोर्ट जाएंगे और उसके बाद फिर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।



