मधुबनी- 30 दिसंबर। जयनगर प्रखंड क्षेत्र के बेलही पश्चिमी पंचायत के क्षेत्र संख्या-16 से पंचायत समिति सदस्य पद पर हुए उपचुनाव का शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समीप समुदायिक प्रशिक्षण भवन में प्रक्षेक सह बाढ़ नियंत्रण विभाग दलसिंगसराय के कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार एवं निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन कुमार के उपस्थिति में मतगणना कार्य संपन्न हुआ। जिसमें मो. अकबर को 2103, संतोष कुमार शर्मा 955,राज कुमार ठाकुर 632 एवं सीयाराम ठाकुर को 569 मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार ने मो. अकबर को 1148 मतों से विजय घोषित किया। विजय होने पर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। इसी तरह प्रखंड के रजौली पंचायत के वार्ड संख्या-04 के ग्राम कचहरी पंच पद पर भोगेंद्र मुखिया व पड़वा बेलही पंचायत के वार्ड संख्या-03 से ग्राम कचहरी पंच पद पर हिरा देवी निर्विरोध निर्वाचित होने पर निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। पंचायत समिति सदस्य पद पर मो. अकबर के विजय होने पर समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
