
MADHUBANI:- पंडा के असहयोग से कपिलेश्वर स्थान मंदिर का नहीं हो सका इन्वेंट्री
मधुबनी- 25 मई। रहिका प्रखंड के कपिलेश्वर स्थान मंदिर, धर्मशाला, दानपात्र और चल-अचल संपत्तियों का इन्वेंट्री कार्य स्थानीय पंडा के असहयोग के चलते नहीं हो सका। बता दें कि 25 मई को कपिलेश्वर स्थान मंदिर सहित चल-अचल संपत्तियों का इन्वेंट्री कार्य किया जाना था। इसके लिए रहिका प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कौशलेन्द्र कुमार राजस्व कर्मचारी, रामबालक राम, अखिलेश कुमार सहित अन्य कर्मी कपिलेश्वर मंदिर पहुंचे थे। लेकिन करीब आधा दर्जन पंडा ने मंदिर परिसर स्थित रखे गए चौकी नहीं हटाने की जिद पर अड़ गए।
वहीं, दानपात्र का ताला खोलने का भी विरोध किया गया। जिससे इन्वेंट्री कार्य नहीं हो सका। बतादें कि इन्वेंट्री कार्य के लिए रहिका प्रखंड कार्यालय द्वारा सूचना जारी किया गया था।
इन्वेंट्री की सूचना कपिलेश्वर स्थान मंदिर एवं धर्मशाला न्यास के सचिव सुदर्शन कुमार, कोषाध्यक्ष आचार्य संतोष झा, सदस्य जवाहर लाल प्रसाद सहित अन्य को दी गई थी। मौके पर प्रभात रंजन, रीतेश कुमार, प्रदीप कुमार यादव, सियाराम कुमार, प्रभूजी झा, श्रीराम यादव, मुन्नु पंडा, श्रवण पंडा, विजयानंद पंडा भगवान पंडा, राहुल पंडा सहित अन्य मौजूद थे।



