
बिहार
बिहार के अनुदानित स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 461 करोड़ का अनुदान जारी
पटना- 19 सितंबर। राज्य में शिक्षा के विस्तार और शिक्षकों के हितों को सुनिश्चित करने को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अनुदानित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है।
इस अनुदान से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के वित्त रहित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आएगी।



