
बिहार
BIHAR:- भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 18 लीटर नेपाली शराब बरामद; 1 गिरफ्तार
मधुबनी- 19 सितंबर।भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर की जी समवाय, बीओपी देवधा ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष गश्त के दौरान 18 लीटर नेपाल निर्मित शराब बरामद के साथ दीप मुखिया (58), सिमरारी, वार्ड नं. 13 थाना बसोपट्टी को गिरफ्तार किया गया।
बीओपी देवधा की टीम द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 275 से लगभग 500 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह नेपाल से शराब लेकर भारत आया था। स्थानीय स्तर पर खुदरा बिक्री करने की योजना थी।
कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, SSB जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की लगातार कार्रवाई की जा रही है।



