बिहार

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग तेज, 09 जून को मधुबनी में विशाल धरना

मधुबनी- 04 जून। गौ माता को कानूनी रूप से राष्ट्रीय माता घोषित करने तथा देशभर में गौ संरक्षण को प्रभावी बनाने की मांग को लेकर आगामी 9 जून 2026 को मधुबनी समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अखलाक सिद्दीकी करेंगे।

धरना आयोजन समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार का ध्यान गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों की ओर आकर्षित करना तथा गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग को मजबूती प्रदान करना है। आयोजकों का कहना है कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ माता का विशेष स्थान रहा है। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय माता घोषित कर संवैधानिक एवं कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए।

अखलाक सिद्दीकी ने बताया कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की भावना और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा जनहित का विषय है।

धरना के दौरान गौ संरक्षण, पशु कल्याण तथा संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से यह कार्यक्रम जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने में सफल होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button