
मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग से 04 की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
पटना- 04 जून। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु पर अत्यंत दुःख जताया है ।
उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।
बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के 3 बजे आईसीयू में अचानक आग लग गई। आग कि चपेट में आने से अबतक चार लोगों की मौत हो गई है। वहीँ 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज जारी है।



