दरभंगा MLC चुनाव में फंसा पेंच: स्नातक में त्रिकोणीय, तो शिक्षक में सीधी टक्कर, जानें किसका पलड़ा भारी
दरभंगा- 23 अक्टूबर। दरभंगा स्नातक और शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र के लिए आज मतदान संपन्न होने के बाद अब सियासी गुणा-भाग शुरू हो गया है। मतदान के बाद जिस तरह की चर्चा बूथों से निकलकर आ रही है, उससे दो अलग-अलग तस्वीरें बन रही हैं।
स्नातक में त्रिकोणीय मुकाबला—
दरभंगा स्नातक विधान परिषद क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार साफ नजर आने लगे हैं। राजद से अनिल झा,
भाजपा से सर्वेश कुमार और जन सुराज से मो. इम्तियाज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
शिक्षक में सीधी लड़ाई—
वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला आमने-सामने का माना जा रहा है। कांग्रेस के निवर्तमान MLC डॉ. मदन मोहन झा और
जदयू के घनश्याम राय के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। अब दोनों सीटों के लिए मतपेटियां स्ट्रॉन्ग रूम में बंद हैं। 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद तय होगा कि दरभंगा के स्नातक और शिक्षक किसे अपना विधान पार्षद चुनते हैं।



