
बिहार
CM सम्राट ने सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का किया निरीक्षण, बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
पटना- 02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संचालित सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पैकेजिंग की जा रही राहत सामग्रियों की गुणवत्ता एवं व्यवस्था की जानकारी ली और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री बेहतर ढंग से और शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।
बताया गया कि एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से चूड़ा, चना, सत्तू, चीनी, मसाला, ओआरएस, माचिस, मोमबत्ती सहित आवश्यक सामग्रियों के पैकेट तैयार कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाकर वितरित किए जाएंगे।



