
बिहार
CM सम्राट ने 58 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई हरी झंडी, सड़क हादसों में कमी लाने की पहल
पटना, 26 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में गृह विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 58 राजमार्ग गश्ती वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को कम करना है।
यह कदम भारत सरकार के Vision-2030 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को 50 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



