
बिहार
BIHAR:- बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए निगम, मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.5 करोड़ का सहयोग
पटना- 26 सितंबर। बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड और बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में पुल निर्माण निगम ने 2.5 करोड़ और पथ विकास निगम ने 2 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। कुल 4.5 करोड़ की राशि राहत कोष में दी गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह राशि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



