ताज़ा ख़बरें

BJP की गलत नीतियों के कारण कश्मीर नहीं जम्मू संभाग भी बर्बाद हुआ: महबूबा मुफ्ती

विजयपुर- 22 मार्च। पीडीपी की अध्यक्षा और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को बिजयपुर में जिला साम्बा के प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आपसी भाईचारे को तोड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है और लोगों को एक दूसरे से धर्म तथा जात के नाम पर दूर किया जा रहा है।

पीडीपी अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर संभाग को सुधारने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने जम्मू संभाग को भी अपनी गलत नीतियों से बर्बाद कर रख दिया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण जम्मू कश्मीर का हर एक वर्ग सड़कों पर है। भाजपा भाईचारे को तोड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले चार साल से भाजपा पिछले दरवाजे से सरकार चला रही है। इस दौरान भाजपा ने कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग को भी पूरी तरह से बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा जो फैसले लिए जा रहे हैं उसमें भाजपा प्रदेश के नेताओं से भी कोई राय तक नहीं ली जा रही। जब भाजपा नेता सरकार के समक्ष इन मुद्दों को लेकर बात करते हैं तो उन्हें एक ही जवाब दिया जाता है कि कश्मीर को सुधारने के लिए ये फैसले लिए जा रहे हैं। इन फैसलों से कश्मीर में तो कोई सुधार नहीं हुआ बल्कि जम्मू संभाग भी पूरी तरह से बर्बाद होता जा रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि लोकतंत्र मर चुका है। जम्मू-कश्मीर में किसी को अपने दिल की बात कहने की इजाजत नहीं है। जम्मू-कश्मीर की जनता अब बदलाव चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यह बदलाव जरूर दिखेगा। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया ने भी भाजपा पर करारा हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार लोगों को एक दूसरे से दूर करने में कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं उन्हें देशद्रोही तक करार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए पीडीपी को पाकिस्तानी पार्टी करार देने से भी पीछे नहीं हटती लेकिन उन्हें यह बात पता होनी चाहिए कि कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज उठाने वाली पीडीपी ही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button