
दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव: ब्रह्मदेव यादव के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज
दरभंगा, मधुबनी – 20 अक्टूबर। दरभंगा स्नातक विधान परिषद क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मदेव यादव के समर्थन में उनके समर्थकों द्वारा इन दिनों काफी दमदार तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में स्नातक मतदाताओं से संपर्क साधा जा रहा है।
समर्थकों का कहना है कि उन्हें मतदाताओं से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। शिक्षा, रोजगार, स्नातक युवाओं के हितों की अनदेखी और क्षेत्र के विकास जैसे मुद्दों को लेकर मतदाता खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। ब्रह्मदेव यादव के विजन को समर्थन दे रहे हैं।
जनसंपर्क में शामिल एक समर्थक ने बताया कि हम लोग सुबह से शाम तक टोली बनाकर मतदाताओं के पास जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार स्नातक क्षेत्र को एक शिक्षित, जमीनी और संघर्षशील प्रतिनिधि की जरूरत है। ब्रह्मदेव यादव लंबे समय से समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, इसलिए लोगों का भरोसा उन पर बढ़ रहा है।
मतदाताओं से मिल रहे आश्वासन के बाद जनसंपर्क अभियान में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ गया है। समर्थकों का दावा है कि दरभंगा, मधुबनी और आसपास के स्नातक मतदाताओं में इस बार बदलाव की लहर है।
ब्रह्मदेव यादव खेमे ने बताया कि आने वाले दिनों में जनसंपर्क को और तेज किया जाएगा। नुक्कड़ सभाएं, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ संवाद और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है।
फिलहाल दरभंगा स्नातक सीट पर चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है और सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं।



