बॉलीवुड

फिल्म ‘कल तेरी बारी थी, आज मेरी बारी है’ का भव्य शुभारंभ, फिल्म की पुरी शूटिंग सतघारा गांव के आसपास होगी

मधुबनी- 16 अक्टूबर। बिहार के मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड अंतर्गत ईजरा पंचायत के सतघारा गांव में पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन के बैनर तले नई फिल्म ‘कलतेरी बारी थी, आज मेरी बारी है’ का भव्य मुहूर्त और शुभारंभ किया गया। फिल्म का उद्घाटन भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह फिल्म निर्माता धनेश्वर महतो ने फीता काटकर किया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता समीर चौधरी नजर आएंगे, जो फिल्म में एक दमदार रील रोल निभा रहे हैं।

फिल्म के मुहूर्त के बाद मीडिया से बात करते हुए निर्माता धनेश्वर महतो ने बताया कि यह एक हिंदी फिल्म है, जिसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के कलाकार अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में कुछ लोग भोजपुरी सिनेमा और गानों के जरिए युवाओं के बीच अश्लता परोस रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। इसी सोच को बदलते हुए उन्होंने यह फिल्म बनाई है, जो पूरी तरह से राजनीतिक, मारधाड़,इमोशन और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर है। इसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे।

फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग सतघारा और उसके आसपास के इलाकों में की जा रही है। श्री महतो ने स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देते हुए यह भी ऐलान किया कि सतघारा पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन स्थानीय और प्रतिभावान कलाकारों को भी मंच प्रदान करेगा, बशर्ते उन्हें एक्टिंग की अच्छी समझ हो। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम उनकी कंपनी करेगी।

वहीं, मधुबनी पहली बार पहुंचे मुख्य अभिनेता समीर चौधरी ने स्थानीय लोगों से मिल रहे अपार प्यार और स्नेह की जमकर सराहना की। फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी स्क्रिप्ट बेहद जबरदस्त और रोमांचक है। फिल्म की कहानी और इसके कई खूबसूरत गानों को खुद निर्माता धनेश्वर महतो ने अपनी ही कलम से सजाया है। फिल्म की शूटिंग तेजी से शुरू हो चुकी है। कलाकारों और निर्माताओं ने उम्मीद जताई है कि सब कुछ तय योजना के मुताबिक चला तो यह फिल्म आगामी फरवरी या मार्च तक सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी, जिसे लेकर क्षेत्र के दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!