
MADHUBANI:- सम्मान समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का उत्साह देख गदगद हुए सुमन महासेठ, कहा- जीत निश्चित
मधुबनी-22 मार्च। जयनगर के सूड़ी विवाह भवन में एमएलसी प्रत्याशी सुमन महासेठ के समर्थन में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सभी जनप्रतिनिधि एवं समाजिक कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया गया। बतादें कि भाजपा कोटे से मधुबनी एमएलसी रहे सुमन महासेठ इस वर्ष पार्टी के द्वारा टिकट काटने से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। सुमन महासेठ के सम्मान समारोह में भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मंचासीन थे। मौके पर सुमन महासेठ ने कहा कि हमने एमएलसी रहते कई कार्य किए है। मैनें हमेषा निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान देने का कार्य किया है। तथा आगे भी सम्मान देने का काम करेंगे।
उन्होने कहा कि निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान के लिए विधान परिषद में आवाज उठाता रहा हुं। उन्होने कहा कि जिस तरह से निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है, जिसे मुझे हर्ष हो रहा। तथा यकील हो गया है कि मेरी जीत यकीनी है।
मौके पर जिला परिषद सदस्य अंजली कुमारी,पूर्व प्रमुख सचिन सिंह,निलेश सिंह, सूर्यनाथ महासेठ, कमलेश हाथी,गंगा साह,सुधीर खर्गा, प्रवीर महासेठ, रोहित नारायण यादव आदि मौजुद थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भुषण सिंह एवं संचालन सूर्य देव यादव ने किया।



